इस विद्यालय में सब कुछ निशुल्क है। इसके अलावा उन्होंने मेडिकल कॉलेज में स्थायी फैकल्टी की व्यवस्था की जानकारी दी। साथ ही एमबीबीएस छात्रों से चिकित्सा पेशे को मिशन के रूप में अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य स्थापना दिवस सप्ताह में लघु भारत कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
सब्जी मंडी में बनेगा मेडिकल कॉलेज का अस्पताल
मुख्यमंत्री ने कहा कि निरंजनपुर सब्जी मंडी को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इसकी जगह पर मेडिकल कॉलेज का अस्पताल बनाया जाएगा। अभी कॉलेज और अस्पताल दूर होने से कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं।
इसे देखते हुए मंडी को शिफ्ट कर वहां मेडिकल कॉलेज का अस्पताल बनाया जाएगा। बहुत जल्द इस पर काम शुरू किया जाना है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कॉलेज की पत्रिका के प्रथम संस्करण का विमोचन भी किया। इसके बाद वार्षिकोत्सव में देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।