फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: डेंगू के संदिग्ध मरीज की मौत, भाई में भी लक्षण

Sat, 09 Jul 2016 03:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
डेंगू - फोटो : file photo
विज्ञापन
प्रदेश में डेंगू के एक संदिग्ध मरीज की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि युवक में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों के अनुसार मृतक के भाई में भी डेंगू के लक्षण हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पथरीबाग निवासी 34 वर्षीय युवक को बीती 28 जून को तेज बुखार की शिकायत पर मसूरी रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डेंगू के लक्षण मिलने के बाद उसका रैपिड टेस्ट हुआ, लेकिन स्थिति साफ  नहीं हो सकी।

एक जुलाई को परिजनों ने उसे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, जहां छह जुलाई को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से पहले एक जुलाई को उसका एलाइजा टेस्ट भी किया गया है। जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई। प्रभारी सीएमओ डॉ. वाईएस थपलियाल ने भी ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार किया। उन्होंने कहा कि युवक के भाई में अगर डेंगू के लक्षण हैं तो उसका उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Published By: Vivek Singh
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें