सियासी विरोध अपनी जगह, अच्छे काम पर धामी को खुद फोन कर देता हूं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों पर धस्माना ने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन उनके सीएम धामी से अच्छे रिश्ते हैं। उन्होंने कहा, जब भी सरकार कोई जनहित का या अच्छा काम करती है तो मैं व्यक्तिगत तौर पर मुख्यमंत्री को फोन करके बधाई देता हूं। राजनीति में संवाद कभी बंद नहीं होना चाहिए।
बहुगुणा से रिश्ते अपनी जगह, सिद्धांतों से समझौता नहीं
2016 की राजनीतिक बगावत का जिक्र करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि वे स्व. हेमवती नंदन बहुगुणा के शिष्य रहे हैं और धर्मनिरपेक्षता उनके सिद्धांतों में रची-बसी है। 17 मार्च 2016 को जब विजय बहुगुणा ने विधायकों के साथ बगावत की थी, तब उन्होंने उन्हें समझाने की पूरी कोशिश की थी। उन्होंने कहा कि बहुगुणा परिवार से उनके आज भी मधुर पारिवारिक रिश्ते हैं, लेकिन वैचारिक स्तर पर उन्होंने कभी भाजपा से हाथ नहीं मिलाया।