फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्या ने केवि आईएमए को दिलाई शानदार जीत

Tue, 03 Sep 2013 05:48 PM IST
अमर उजाला, अंशुल डांगी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
केवि आईएमए ने शानदार जीत के साथ केंद्रीय विद्यालय संभागीय अंतरविद्यालयी अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। वहीं केवि रानीखेत ने प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


केवि एफआरआई में मंगलवार को खिताबी मुकाबला केवि आईएमए और केवि एफआरआई के बीच खेला गया। मैच के 15वें मिनट में कुलदीप के गोल से एफआरआई ने 1-0 की बढ़त बनाई।

स्कोर हुआ बराबर
इसके तुरंत बाद ही आईएमए की ओर से शानदार खेल दिखाते हुए सूर्या ने 20वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

पंचम ने 46वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-1 कर दिया। मैच में 79वें मिनट में सूर्या ने आईएमए के लिए तीसरा गोल दागकर टीम को 3-1 से जीत दिलाई।

5-3 के अंतर से केवि रानीखेत जीता
वहीं तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में केवि रानीखेत ने टाईब्रेकर में केवि बीरपुर को 5-3 के अंतर से शिकस्त दी। रानीखेत के रवींद्र, संजय, गौरव, जितेंद्र, रितेश ने गोल किए।
विज्ञापन


समापन समारोह में केंद्रीय विद्यालय के पूर्व शिक्षाधिकारी जेएस भंडारी ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय फुटबालर अरुण मल्होत्रा, केवि एफआरआई के प्रधानाचार्य डा. चारू शर्मा, केके काला, डीएम लखेड़ा आदि उपस्थित थे।

राष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिए चुने गई टीम के खिलाड़ी
मोहित तोमर, मनीत रावत, रंजन थापा, रोहित, निशांत थापा, अंकित, नरेंद्र नेगी, नीरज असवाल, अजय सरोज, सूर्या, अर्जुन क्षेत्री, राहुल, मोहनीत, विवेक राणा, महेंद्र सिंह बोरा, अभिषेक, विकास चंद, मंगल पांडे।
विज्ञापन

स्टेंड बाई- अमित कार्की, संतोष, मोहित, रवींद्र, राहुल, सचिन, मयंक, गौरव चंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें