फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून की 'गाय-भैंस', पहुंचेंगी ऋषिकेश

Tue, 03 Sep 2013 05:39 PM IST
अमर उजाला, मनमीत रावत, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में आवारा घूमते जानवरों को अब पुलिस और नगर निगम की टीम ऋषिकेश विस्थापित करेगी। ऋषिकेश में इन पशुओं को पशुलोक में रखा जाएगा।
विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से शहर में आवारा पशुओं की हत्या कर उनकी तस्करी की जा रही है। जिसके चलते पुलिस को क्षेत्रीय लोगों का भारी विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है।

हत्या कर हो रही तस्करी
शहर में धार्मिक सौहार्द न बिगड़े, इस लिए भी पुलिस अधिकारियों ने यह निर्णय लिया है कि राजधानी से आवारा पशुओं को शिफ्ट कर दिया जाए।

असल में, पिछले कुछ दिनों से शहर के रायपुर थाना क्षेत्र में आवारा जानवरों की हत्या कर तस्करी की जा रही है।

मरे जानवरों को वाहन में डाल कर तस्कर सहारनपुर में बेच रहे हैं। पुलिस ने दो तस्करों को इस संबंध में गिरफ्तार भी किया। लेकिन उसके दो दिन बाद ही फिर से रायपुर क्षेत्र में कटड़ा की तस्करी होने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम को लिखा पत्र
जिसके बाद स्थानीय लोगों ने थानो मार्ग को जाम कर दिया। मंगलवार को पुलिस ने निर्णय लिया कि नगर निगम के साथ मिलकर शहर के अधिकांश आवारा मवेशियों को ऋषिकेश स्थित पशुलोक भेज दिया गया। एसएसपी केवल खुराना ने बताया इस संबंध में नगर निगम को पत्र लिखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें