गौरीकुंड में संवेदनशील स्थानों का होगा सर्वे
देहरादून। गौरीकुंड हादसे के बाद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि जहां हादसा हुआ है, वहां सीधे पहाड़ खड़े हैं। पहाड़ और रास्ते के बाद लोगों की ओर से अस्थायी दुकानों का निर्माण किया गया था। उन्होंने ऐसी दुकानों को हटाने के साथ ही मार्ग पर पड़ने वाले दूसरे संवेदनशील स्थानों का सर्वे कराने की बात कही है। अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में डॉ. सिन्हा ने बताया कि शीघ्र ही इसके लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित कर सर्वेक्षण के लिए भेजी जाएगी।
ये भी पढ़ें...गौरीकुंड हादसा: ऊपर से दरकती पहाड़ी, नीचे नदी का ऊफान..चल रहा खोजबीन अभियान, खौफनाक मंजर बयां करती तस्वीरें