नियम में छूट के लिए सरकार की यह थी मंशा
प्रदेश की सहकारी समितियों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण है। महिलाओं को इसका लाभ मिले इसके लिए सहकारी समिति नियमावली में 12 (ख) से छूट दी गई ताकि उन सदस्यों को भी मतदान का अधिकार दिया जाए जो तीन साल से समिति के सदस्य हैं और उनकी ओर से इस बीच एक बार भी समिति से लेन-देन नहीं किया गया।
अब इन पदों के लिए होंगे चुनाव
प्रदेश की 672 सहकारी समितियों में 6350 पदों में से 5893 पदों के लिए चुनाव हुए। जबकि 457 पद खाली रह गए। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के मुताबिक इन खाली पदों के लिए अब चुनाव कराए जाएंगे।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पिटकुल कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर...दिवाली पर तीन प्रतिशत डीए की सौगात
प्रदेश की 672 सहकारी समितियों में 6350 पदों में से 5893 पदों के लिए चुनाव हुए। जबकि 457 पद खाली रह गए। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के मुताबिक इन खाली पदों के लिए अब चुनाव कराए जाएंगे।