मारपीट में घायल हुआ एनएसएयूआई का संभावित अध्यक्ष पद का प्रत्याशी।
- फोटो : VIKAS NAGAR
डाकपत्थर स्थित वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में चुनावी प्रचार के दौरान हूटिंग करने को लेकर एनएसयूआई और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर ला-घूसे चले। जिसमें एनएसयूआई के ऋषभ चौहान घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर सभी समर्थक मौके से भाग खड़े हुए। मामले में एनएसएसयूआई संगठन ने निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के खिलाफ डाकपत्थर पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
शनिवार दोपहर एनएसयूआई कार्यकर्ता कॉलेज में ऋषभ चौहान के समर्थक में प्रचार-प्रसार कर रहे थे। तभी वहां पर एक निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थक भी आ गए। जो उन पर किसी बात को लेकर हूटिंग कर कमेंट पास करने लगे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे और बेल्टे चलने लगी। छात्रों को लड़ता देख कॉलेज में मौजूद स्टॉफ भी बाहर निकल आया। उन्होंने लड़ाई कर रहे छात्रों को काफी शांत कराने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं माने। इस बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि मामले में एनएसयूआई संगठन की ओर से तहरीर मिली है। जिसकी जांच की जा रही है। कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जल्द ही आरोपी छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्रसंघ चुनाव के दौरान उपद्रव और हुड़दंग मचाने वाले छात्रों से पुलिस सख्ती से निपटेगी।