फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूसखोर सुपरवाइजर सस्पेंड, फरार एई को नोटिस

Tue, 09 Feb 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख घूस लेते रंगे हाथ पकड़े गए फील्ड सुपरवाइजर अजय कुमार को एमडीडीए ने निलंबित कर दिया है। जबकि फरार चल रहे प्रभारी एई टीपी नौटियाल को बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पूर्व विजिलेंस ने एक लाख रुपये की घूस लेते एमडीडीए के सुपरवाइजर अजय कुमार को रंगे हाथों पकड़ा था। पूछताछ में उसने बताया कि वह प्रभारी एई टीपी नौटियाल के कहने पर रिश्वत की रकम लेने आया था।

एई है फरार
मामले में नाम आने के बाद प्रभारी एई फरार हो गया। जबकि विभागीय जांच में सेक्टर 11 के जेई नरेंद्र तोमर की भी संलिप्तता पाई गई। जांच में सामने आया कि सेक्टर एक व चार में तैनात होने के बावजूद नरेंद्र तोमर ने दूसरे क्षेत्र की जांच रिपोर्ट लिखाई। उन्होंने व्यावसायिक भवन का नक्शा आवासीय में पास करवा दिया। इसके बाद नरेंद्र तोमर को कार्यालय से अटैच कर दिया गया था।
विज्ञापन


अजय कुमार निलंबित
सोमवार को 48 घंटे से अधिक समय लगातार जेल में रहने पर सुपरवाइजर अजय कुमार को निलंबित कर दिया गया। एमडीडीए सचिव प्रकाश चंद्र दुमका ने बताया कि फरार एई को बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि तीन दिन में संतोषजनक जवाब दाखिल नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें