I
Iअंतर क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें दिन लीग के अंतिम दो मैच खेले गए। इसमें दून लायंस ने 70 रन से और दून सुपर किंग ने दो विकेट से अपने-अपने मैच जीते। इन दोनों टीमों के साथ ही दून चैंपियन और दून किंग राइडर ने भी सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।I
Iरविवार को पहला सेमीफाइनल सुपर किंग व दून किंग राइडर और दूसरा सेमीफाइनल लायंस व दून चैंपियन के बीच खेला जाएगा। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान में शनिवार को पहला लीग मैच लायंस और किंग राइडर के बीच खेला गया। इसमें लायंस ने पहले खेलते हुए पांच विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 216 रन बनाए। जवाब में किंग राइडर की टीम सात विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना पाई और 70 रनों से मैच हार गई।
I
Iदूसरा मैच चैंपियन और सुपर किंग के बीच खेला गया। चैंपियन की टीम पहले खेलते हुए 15.3 ओवर में 101 रन पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए सुपर किंग ने 13.2 ओवर में आठ विकेट खोकर 102 रन बनाकर दो विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।I
Iइस मौके पर भाजपा नेता दिगंबर नेगी, कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, प्रेस क्लब अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडारी, अभय सिंह कैन्तुरा, अभिषेक मिश्रा, रश्मि खत्री, शिवेश शर्मा, मो. असद, संदीप बड़ोला, मनवर सिंह रावत, दीपक बड़थ्वाल, रमन जायसवाल आदि मौजूद रहे।I