फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand : 100 दिन का रोजगार देने में देहरादून अव्वल, प्रदेश में ऐसा हुआ तीसरी बार, दूसरे नंबर पर उत्तरकाशी

Sun, 06 Apr 2025 12:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

बीते वित्तीय वर्ष में 4708 परिवारों को जिले में सौ दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा प्रदेश में कुल 25,268 परिवारों को मनरेगा में सौ दिनों का रोजगार प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनरेगा में सौ दिनों का रोजगार उपलब्ध कराने में देहरादून तीसरी बार लगातार प्रदेश में अव्वल रहा है। बीते वित्तीय वर्ष में 4708 परिवारों को जिले में सौ दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा प्रदेश में कुल 25,268 परिवारों को मनरेगा में सौ दिनों का रोजगार प्राप्त हुआ है।

विज्ञापन


राजधानी देहरादून में मनरेगा योजना का सफलता पूर्वक संचालन हो रहा है। इसका अंदाजा सौ दिनों का रोजगार करने वाले परिवारों के आंकड़ों से लगाया जा सकता है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में बीते तीन वित्तीय वर्षों से देहरादून प्रथम स्थान पर है।

यह भी पढ़ें : UP: मनरेगा फर्जीवाड़ा में बड़ी कार्रवाई... आठ निलंबित, क्रिकेटर शमी की बहन की सास से होगी 8.68 लाख की वसूली
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2022-23 में 3381, 2023-24 में 3257 और 2024-25 में 4703 परिवारों को सौ दिनों का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मनरेगा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार देने के आगामी वित्तीय वर्ष में भी प्रयास जारी रहेंगे। वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस तरह रहा जिलों का प्रदर्शन (सौ दिनों का रोजगार )...
विज्ञापन


जिला  और  परिवारों की संख्या

  • देहरादून 4703
  • उत्तरकाशी 4524
  • अल्मोड़ा 1584
  • बागेश्वर 1321
  • चमौली 1439
  • चंपावत 1644
  • हरिद्वार 1367
  • नैनीताल 1049
  • पौड़ी गढ़वाल 1487
  • पिथौरागढ़ 1729
  • रुद्रप्रयाग 1105
  • टीहरी गढ़वाल 1714
  • ऊधमसिंह नगर 1602


देहरादून इस बार भी सौ दिनों का रोजगार देने में प्रथम रहा है। आगामी वित्तीय वर्ष में अधिक से अधिक परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने पर फोकस रहेगा।
- सुनील कुमार, डीडीओ, देहरादून

संबंधित वीडियो...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें