एमटीवी पर प्रसारित होने वाले रियेलिटी शो स्प्लिट्सविला-11 की शूटिंग के लिए अभिनेत्री सनी लियोनी और अभिनेता रणविजय अपनी 150 सदस्यीय टीम के साथ रामनगर पहुंच चुके हैं।
शूटिंग के लिए छोई स्थित रिसार्ट द बैनियन ट्री तैयार हो चुका है। मंगलवार को रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज के अतंर्गत कोसी नदी में स्प्लिट्सविला का प्रोफाइल शूट किया गया।
इस प्रोग्राम में स्प्लिट्सविला सीजन 10 विजेता बसीर अहमद और उपविजेता दिव्या अग्रवाल भी पहुंचे हैं। सनी लियोनी की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक रिसार्ट के चारो ओर घूम रहे हैं, परंतु सिक्योरिटी के चलते उन्हें मायूसी हाथ लग रही है।