फहीमुलहक उर्फ ‘टाइगर’ मिलन। ये वो नाम है जो बीते आठ साल से बांग्लादेश के खिलाड़ियों का हौसला आफजाई करते हैं। चाहे मुकाबला बांग्लादेश की धरती पर हो या फि र दुनिया के किसी भी कोने में, टाइगर मिलन बांग्लादेशी झंडा लहराते दिखाई देते हैं।
फहीमुलहक उर्फ टाइगर मिलन बताते हैं कि उन्हें ये नाम भी उनके लुक के कारण ही मिला। फहीमुलहक ने अपने शरीर को रंगों के जरिये ‘टाइगर’ का स्वरूप दे रखा है।
इसके अलावा फहीमुलहक ने बांग्लादेश के ढाका में स्थित अपने सैलून को क्रिकेटमय बना रखा है। सैलून में बांग्लादेश के अलावा धोनी, विराट, सचिन समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों के फोटो सजा रखे हैं।