फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुख्यात सुनील राठी का तीसरा फेसबुक अकाउंट आया सामने, जेल से कर रहा था कमेंट

Sat, 27 Oct 2018 10:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्वांचल के माफिया डॉन रहे मुन्ना बजरंगी का बागपत जेल में गोलियों से भूनकर कत्ल करने के आरोपी बदमाश सुनील राठी के नाम से एक नया फेसबुक अकाउंट सामने आया है। इस अकाउंट की वॉल पर अपलोड की गई एक पोस्ट में दलित वर्ग पर जमकर भड़ास निकाली गई है और दिल्ली के माफिया डॉन नीरज बवाना के नाम से बने अकाउंट से भी मैसेज कर राठी की खैर खबर ली गई है। अब तक राठी के कुल तीन फेसबुक अकाउंट सामने आ चुके हैं।  

विज्ञापन


वेस्ट यूपी की बागपत जेल में कैद रहे कुख्यात राठी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुख्यात मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। तब से राठी उत्तर प्रदेश के अपराध जगत में बड़ा चेहरा बनकर उभरा है। माफिया डॉन मुन्ना के कत्ल के तार पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई सफेदपोशों से लेकर एक माफिया डॉन से जोड़े जाते रहे। उस वक्त राठी को बागपत जेल से शिफ्ट किया गया और वह दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। 

राठी का फेसबुक अकाउंट वर्ष 2014 में रुड़की जेल के मुख्य गेट पर हुई गैंगवार के बाद सामने आया था। उस वक्त उसका जानी दुश्मन चीनू पंडित बाल बाल बचा था लेकिन उसके तीन समर्थक मारे गए थे। गैंगवार में मुख्य भूमिका कुख्यात अमित मलिक उर्फ भूरा ने अदा की थी और कुछ माह बाद ही उत्तराखंड पुलिस के हत्थे चढ़े भूरा को बागपत में पेशी के दौरान कुख्यात नीरज बवाना के इशारे पर छुड़ा लिया गया था। 
विज्ञापन


मुन्ना के कत्ल के बाद राठी का एक दूसरा फेसबुक अकाउंट सामने आया था। अब तीसरा अकाउंट भी दिख रहा है। अकाउंट की मुख्य वॉल पर राठी का पेशी के दौरान जाने का फोटो है और दूसरा जो फोटो डाला है, उस पर लिखा है कौन है सुनील राठी। उसकी फ्रेंड लिस्ट में 157 लोग हैं। यही नहीं एक पोस्ट में दलित वर्ग के लिए अपशब्द लिखे गए हैं। दो अन्य फोटो भी राठी की हैं और एक फोटो पर नीरज बवाना के नाम से बने अकाउंट से मैसेज लिखा है। मैसेज में बवाना के नाम से राठी की कुशलक्षेम पूछी है और बाकायदा राठी के नाम से बने अकाउंट से दो बार में जवाब भी दिया है। 17 सितंबर को आखिरी फोटो अपलोड की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें