फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरवाला ने दागा जीत का 'गोल'

Sun, 11 Aug 2013 08:57 PM IST
देहरादून/अंशुल डांगी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरवाला ब्वायज ने 70वीं लाला नेमीदास जिला फुटबाल लीग में शानदार जीत के साथ आगाज किया। उद्घाटन मैच में सुंदरवाला ब्वायज ने नेहरूग्राम को 3-0 के अंतर से शिकस्त दी।
विज्ञापन


पीआरडी ग्राउंड में रविवार शाम साढ़े तीन बजे से लीग का उद्घाटन मुकाबला खेला गया। दोनों ही टीमों ने शुरुआत से ही बढ़त हासिल करने की कोशिश शुरू कर दी। मगर सफलता सुंदरवाला ब्वायज के हाथ लगी।

सचिन के गोल से मिला लाभ
मैच के 13वें मिनट में सचिन ने 20 यार्ड की दूरी से शानदार गोल कर सुंदरवाला ब्वायज को पहली सफलता दिलाई। 16वें मिनट में मिले हवाई शॉट को हरीश ने हेडर के जरिए गोल में डालकर टीम का स्कोर 2-0 कर दिया।
विज्ञापन


नेहरूग्राम ने पहले हाफ में वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन टीम सफल नहीं हो सकी। पहले हाफ में सुंदरवाला ब्वायज 2-0 से आगे रही। दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ।

सूर्य के गोल से मिली बढ़त
सूर्य ने 57वें मिनट में गोल दागकर सुंदरवाला का स्कोर 3-0 तक पहुंचा दिया। अंतिम समय तक यही स्कोर रहा और सुंदरवाला ने जीत के साथ पूरे अंक जुटा लिए। मैच के दौरान एक खिलाड़ी को रेड कार्ड भी दिखाया गया।

इससे पूर्व द्रोणाज इंजीनियरिंग कालेज के डीन बृजपाल त्यागी और उपेंद्र सिंह थापली ने खिलाड़ियों का परिचय लेकर लीग की शुरुआत की। इस दौरान राजेंद्र रावत, विजय प्रताप मल्ल, अजीत रौथाण, मदन नेगी, जगमोहन सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें