फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी से बताई मन की ऐसी बात तो तुरंत हुआ 'एक्शन' जानिए क्या है मामला..

Sat, 30 Dec 2017 05:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
narendra modi
विज्ञापन
हर जगह फरियाद की, पर किसी ने इनकी परेशानी नहीं समझी,लेकिन  जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मन की बात कही तो तुरंत एक्शन हुआ। जानिए क्या है मामला..
विज्ञापन


टैक्सी ट्रैवल्स एसोसिएशन द्वारा विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे गए पत्र का संज्ञान प्रधानमंत्री दफ्तर ने लिया है। इस बारे में प्रधानमंत्री दफ्तर के सेक्शन ऑफिसर कुमार शैलेंद्र ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
 
15 दिसंबर 2017 को टैक्सी ट्रैवल्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर कहा था कि नैनीताल में इन दिनों हर नागरिक के मन में डर और असुरक्षा कीभावना आ गई है। हर व्यक्ति के मन में जिला प्रशासन, पुलिस और न्याय पालिका के बारे में नकारात्मकता उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेन्द्र मोदी
कोई भी व्यवसायी या नागरिक जिला और पुलिस प्रशासन को अपनी परेशानी बताता है तो समाधान के बजाय उसमें न्यायपालिका का डर दिखा दिया जाता है। टैक्सी एसोसिएशन ने कई बार शासन से समस्याओं के बारे में चर्चा की तो उन्हें भी न्यायपालिका के आदेशों का हवाला देकर शांत करा दिया गया।

इससे उन्हें रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय के सेक्शन ऑफिसर कुमार शैलेंद्र ने 20 दिसंबर को प्रदेश के मुख्य सचिव को इस संदर्भ में पत्र लिखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें