IIदेहरादून फुटबाल एकेडमी (डीएफए) की ओर से आयोजित 15वें ग्रीष्मकालीन फुटबाल कैंप का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। कैंप में 65 बालक व बालिकाओं ने फुटबाल की बारीकियां सीखीं।
I
Iडॉ. विरेंद्र सिंह रावत ने कहा, बीते 27 सालों से वह युवाओं के लिए इस कैंप का आयोजन कर रहे हैं। इसका मकसद युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के साथ उनके हुनर को मंच देना है। अंत में प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमन राय वोहरा, शेर मोहम्मद, विमल सिंह रावत, खड़क बहादुर थापा, धुर्व गुरुंग मौजूद रहे।I