गन्ना किसानों को यूपी से पांच रुपए ज्यादा मूल्य देने की घोषणा कर उत्तराखंड सरकार किसानों के साथ बड़ी खूबसूरती से छल कर गई।
पढ़ें, केदारनाथ आपदाः अपने घर लौटे सैकड़ों लापता लोग
विगत दिवस गन्ना विकास मंत्री की बैठक में तय हुआ कि किसानों को यूपी से पांच रुपए अधिक मूल्य मिलेगा। लेकिन यूपी ने पिछले वर्ष के गन्ना मूल्य को ही इस बार भी लागू किया। और, उत्तराखंड में पिछले वर्ष यूपी से महज पांच रुपए ही ज्यादा था।
गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी नहीं
मतलब साफ है कि इस बार गन्ना मूल्य में बढ़ोत्तरी नहीं होगी। राज्य सरकार अभी तक गन्ना मूल्य को लेकर असमंजस में थीं। क्योंकि केन प्राईस तय करने की पहल हमेशा यूपी करता रहा है।
विगत दिवस गन्ना विकास व चीनी उद्योग मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय हुआ कि इस बार भी यूपी से पांच रुपए ज्यादा किसानों को मिलेगा। लेकिन मंत्री और महकमा दोनों ही इस घोषणा में खेल कर गए।
पढ़ें, जंगल में किशोरी को देखा और बन गए हैवान
क्योंकि यूपी ने पिछले वर्ष सामान्य प्रजाति के लिए 280 व अगेति प्रजाति के लिए 290 रुपए प्रति क्विंटल की घोषणा की थी। और, उत्तराखंड में सामान्य प्रजाति केलिए 285 और अगेति के लिए 295 रुपए घोषित हुआ था।
यूपी ने चीनी मिलों को टैक्स में छूट देने के बाद पिछले वर्ष के मूल्य को ही इस बार भी लागू रखा। अब यदि उत्तराखंड यूपी से पांच रुपए ज्यादा का भाव देता है तो फिर भी अपने पिछले वर्ष के निर्धारित मूल्य केबराबर ही बैठता है।
पढ़ें, टिहरी झील से फैल रहा 'जहर', मुसीबत में लोग
इसलिए उत्तराखंड में पिछले वर्ष का मूल्य ही लागू होगा। और, गन्ना सोसायटी कमीशन माफ करने के साथ ही सरकार को 21 करोड़ का इंतजाम भी करना होगा।
उत्तराखंड में चीनी मिलों को छूट देने की तैयारी
- परचेज टैक्स माफ करने के लिए भी एक्सरसाइज शुरू
- सोसायटी कमीशन माफ होगा। (एक सीजन में 21 करोड़ मिलता है)
- शीरे पर लगने वाली प्रशासनिक चार्ज व बैगास से वैट हटाने की तैयारी
- दोनों प्रस्ताव कैबिनेट में रखे जाएंगे
- प्रदेश में चीनी पर प्रवेश शुल्क पिछले वर्ष से ही माफ है
यूपी ने दी ये रियायत
- परचेज टैक्स पूरी तरह माफ (दो रुपए प्रति क्विंटल था)
- चीनी पर प्रवेश शुल्क माफ (2.74 प्रतिशत था)
- गन्ना समितियों का कमीशन माफ (केंद्रीय गन्ना मूल्य का तीन प्रतिशत)
विगत पांच वर्षों में केंद्र, यूपी व उत्तराखंड का गन्ना मूल्य
वर्ष ---------- केंद्र -- अगेति - सामान्य(यूपी) - अगेति --- सामान्य (उत्तराखंड)2008-09 --- 81.81 - 145 - 140 ------------ 148 --- 1432009-10 ---- 129 - 170 - 165 ------------- 197 --- 1922010-11 ----- 139 - 210 - 205 ------------ 215 --- 2102011-12 ----- 145 - 245 - 240 ------------ 255 --- 2502012-13 ----- 170 - 290 - 280 ------------ 295 --- 2852013-14 ----- 210 - उपरोक्त - उपरोक्त ------- उपरोक्त - उपरोक्त