आय बढ़ाने को होंगे दीर्घकालिक उपाय
‘अमर उजाला’ से बातचीत में पंत ने कहा कि सरकारी और सहकारी क्षेत्र की चीनी मिलों की आर्थिक मजबूती के लिए दीर्घकालिक सुधार रणनीति अपनाई जाएगी। चीनी मिलों का आधुनिकीकरण होगा। इसके तहत दो चीनी मिलों का यूजेवीएनएल से अनुबंध किया गया है। यह करार चीनी मिलों की टरबाइन के जरिये बिजली पैदा करने और उसे बेचकर राजस्व बढ़ाने के लिए किया गया है। एथनॉल एवं संबंधित उत्पाद बनाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट की मांग की गई। इससे चीनी मिलों की आर्थिक स्थिति को सुधारा जाएगा।
चीनी मिलों पर किसानों की देनदारी
चीनी मिल देनदारी (करोड़ में)
बाजपुर 113.41
नादेही 95.12
किच्छा 138.69
डोईवाला 92.88
कुल 440.11