अतिरिक्त कक्ष में बैठकर करेंगे कामकाज
डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने कहा कि आग से दो कंप्यूटर, फर्नीचर और मैट आदि जल गए हैं। कार्यालय कक्ष के ठीक होने तक उससे लगे अतिरिक्त कक्ष में बैठकर पूर्व की भांति कार्यालय के कार्यों का संपादन करेंगे और कोई भी कार्य प्रभावित नहीं होगा।
मौके पर काम नहीं आए फायर हाइड्रेंट
कलक्ट्रेट भवन में आग से बचाव के लिए स्मोक फायर सर्विस और फायर हाइड्रेंट मौजूद हैं। लेकिन, आग लगने के दौरान कोई भी सिस्टम काम नहीं आया। कलक्ट्रेट की दीवारों में जगह-जगह लगाए गए अग्निशमन यंत्र भी काम नहीं आए। कई कर्मचारियों को इन्हें चलाना ही नहीं आया।
आग में झुलसने से बचे जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी
चंपावत। कलक्ट्रेट में लगी आग को बुझाने के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय झुलसने से बच गए। जब पांडेय आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे तब वह फिसलकर आग में जा गिरे। पीछे खड़े जिला पंचायत सदस्य गोविंद सामंत ने उन्हें तत्काल खींच लिया।
ऐसे होता है शॉर्ट सर्किट
चंपावत। भवनों में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की यह कोई नई या पहली घटना नहीं है। बिजली कारोबारी पुष्कर राय बताते हैं कि शॉर्ट सर्किट के लिए न्यूट्रल और फेस के कटे तार प्रमुख कारण होते हैं। इसके अलावा, खराब उपकरण लाइन में लगाने पर तथा अत्यधिक भार बढ़ने पर शॉर्ट सर्किट हो जाता है। इसका एकमात्र उपाय है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने की स्थिति में बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर दी जानी चाहिए।