डॉक्टरों को भगवान ऐसे ही नहीं कहा जाता है। दून अस्पताल के डॉक्टरों ने हर जगह से निराश हो चुके 102 साल के बुजुर्ग की हड्डी का ऑपरेशन करने में करिश्माई कामयाबी हासिल की है। सर्जरी के बाद बुजुर्ग की हालत बेहतर है। बुजुर्ग की अधिक उम्र का हवाला देते हुए निजी अस्पतालों ने सर्जरी करने से इनकार कर दिया था।
दून अस्पताल के आर्थो सर्जन डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि बिहार निवासी 102 वर्षीय प्यारेलाल दून के इंदिरा नगर में रहते हैं।
कुछ दिन पहले वह अपने घर के आंगन में लड़खड़ा कर गिर पड़े। एक्सरे में उनके कूल्हे की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई। इसके बाद परिजनों ने उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।