रसोई गैस की किल्लत और वित्तीय वर्ष 2013-14 के आखिरी सब्सिडी सिलेंडर की मारामारी से जूझ रहे शिवा गैस एजेंसी के उपभोक्ताओं को जिला पूर्ति विभाग ने राहत दी है।
पढ़ें, बीजेपी के बाद अब कांग्रेस को मिला एक और 'दुश्मन'
डीएसओ ने मंगलवार (आज) को भी एजेंसी से मार्च का आखिरी सिलेंडर वितरित कराने का आश्वासन दिया है। इससे पूर्व एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं ने सिलेंडर न मिलने पर प्रदर्शन किया।
पढ़ें, चारधाम मार्ग खोलने को लगाई जान
सोमवार को केशर जनकल्याण समिति की ओर से माजरी-माफी क्षेत्र के कलिंग विहार में लोगों ने गैस की किल्लत के चलते प्रदर्शन किया। यहां के उपभोक्ता हरिद्वार रोड स्थित शिवा गैस एजेंसी से जुड़े हुए हैं।
पढ़ें, नरेंद्र मोदी के गढ़ में राहुल सेना 'सुस्त'
समिति के अध्यक्ष एनके गुसाईं ने कहा कि एजेंसी कर्मी मनमानी पर उतारू रहते हैं। महीनों बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं दिए जाते। कहा कि सोमवार को मार्च का महीना खत्म होते ही सब्सिडी सिलेंडर लैप्स हो जाएंगे।
इसके बावजूद एजेंसी से उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिले। गुसाईं ने बताया कि उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी से फोन पर बात की तो उन्होंने इस वित्तीय वर्ष के सिलेंडर मंगलवार को बांटने का भरोसा दिया।
पढ़ें, इस लोकसभा सीट पर हर बार हारी है भाजपा
प्रदर्शनकारियों में मोहन सिंह रावत, मनोज ठाकुर, इंदर सिंह नेगी, सुनील कुमार, शशि नेगी, रेखा बहुगुणा, रानी, प्रदीप, कविता रावत आदि शामिल रहे।