राजधानी देहरादून में सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बृहस्पतिवार को जय जवान, जय किसान के नारे गूंजे। नेताजी संघर्ष समिति की ओर से इस खास अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई।
शोभा यात्रा में नेताजी के साथ ही वीरांगना लक्ष्मी बाई, टीपू सुल्तान और शिवाजी की झांकियों ने देखने वालों को मोह लिया। इसकी वजह से हालांकि कुछ स्थानों पर जाम भी लगा।
ये रहा रूट
दोपहर लगभग 12 बजे शिवाजी धर्मशाला से प्रारंभ होकर यह शोभायात्रा यात्रा सहारनपुर चौक, भंडारी चौक, अखाड़ा मोहल्ला, मोती बाजार, मिशन स्कूल, गांधी स्कूल, पंचायती मन्दिर घंटाघर, पलटन बाजार, पीपल मंड़ी, आढ़त बाजार से होते हुए पुन: धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई।
इस दौरान समिति के संस्थापक मुकेश गुप्ता, केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, महासचिव आरिफ हुसैन, अरुण, राजकुमार, प्रवीन शर्मा, मनीष गुप्ता, संजय गौड़, अर्पित अग्रवाल, विशाल गुप्ता, तरुण, भरत सिंघल, मनोज, सागर आदि का सहयोग रहा।