उत्तराखंड में दारोगा की सीधी भर्ती परीक्षा का अंनतिम रिजल्ट खामियां दूर कर फिर से तैयार हो गया है। प्रत्यावेदनों का निस्तारण करने के साथ आरक्षण रोस्टर लागू हो गया है।
अब सिर्फ आला अफसरों की हरी झंडी का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि किसी अभ्यर्थी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी।
आरक्षण रोस्टर फिर से लागू
सिविल, पीएसी और अभिसूचना के उप निरीक्षकों की सीधी भर्ती में ओबीसी के आरक्षण पर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए थे, जो सही साबित हुए है। चयन समिति की जांच पड़ताल में आरक्षण लागू करते हुए चूक पकड़ी गई है।
एक सप्ताह से आरक्षण रोस्टर को लेकर माथापच्ची चल रही थी। सोमवार को कई दौर की बातचीत के बाद रिजल्ट को फाइनल कर दिया गया।
...तो रिजल्ट है तैयार
पुलिस मुख्यालय के सूत्रों का कहना है कि रिजल्ट तो तैयार है, लेकिन आला अफसरों की हां-ना के बाद ही इसे जारी किया जाएगा।