फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यातायात नियम तोड़ने से बाज नहीं आ रहे स्टंटबाज

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून की सड़कों पर स्टंटबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यातायात पुलिस जहां बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार चालान की कार्रवाई कर रही है, वहीं सड़कों पर खुद के साथ दूसरे की भी जान जोखिम में डालकर स्टंट करने वाले युवाओं पर प्रभावी कार्रवाई न होने से ऐसे लोगों के हौसले बुलंद हैं। रविवार को भी रेसकोर्स क्षेत्र में कुछ युवक कार और बाइक पर खतरनाक स्टंट करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ युवक तेज रफ्तार बाइक पर करतब दिखाते नजर आए, जबकि कार सवार युवाओं ने सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर शोशेबाजी की। राहगीरों का कहना है कि ऐसे स्टंट न केवल स्टंट करने वालों की जान जोखिम में डालते हैं, बल्कि अन्य वाहन चालकों और पैदल चलने वालों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा करते हैं।
शहर के रेसकोर्स, राजपुर रोड, सहारनपुर रोड, आईएसबीटी मार्ग समेत अन्य सड़कों पर अक्सर बाइक और कार से स्टंट करते युवाओं के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। इसके बावजूद ऐसे मामलों में नियमित और सख्त कार्रवाई कम ही देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हेलमेट जांच और सामान्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान जरूरी हैं, लेकिन स्टंटबाजी जैसे गंभीर अपराधों पर भी समान रूप से सख्ती होनी चाहिए।
विज्ञापन

विशेषज्ञों का कहना है कि तेज रफ्तार, लापरवाही और स्टंटबाजी सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों में शामिल हैं। यातायात पुलिस के लिए जरूरी है कि स्टंटबाजों के खिलाफ भी लगातार अभियान चलाकर सड़कों को सुरक्षित बनाया जाए। एसपी ट्रैफिक जितेंद्र चौधरी ने कहा कि सड़कों पर स्टंट करने वाले और यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें