Iदेहरा पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्रों ने 18वीं अंतर जिला ऑल स्टाइल मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 पदक जीते। जहां सपना और प्रियांशी ने स्वर्ण पदक जीतकर शीर्ष स्थान हासिल किया।
I
Iरजत पदक जीतने वाले छात्रों में हितेश, हिमांशु, कीर्ति, अर्मिता, मानसी और मानव हैं, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से ये मुकाम हासिल किया। कांस्य पदक विजेताओं की सूची में अशुतोष, सिद्धार्थ, लावण्या, वंश, शिवम, और लक्ष्य (किक बॉक्सिंग) के नाम हैं, जिन्होंने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। कॉलेज की निदेशक प्रकृति राठौड़ और कोच समीक्षा बडोला ने सभी पदक विजेताओं को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी।I