फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee: रोडवेज डिपो में फोरमैन कक्ष के भवन का प्लास्टर भरभरा कर गिरा, बाल-बाल बचे कर्मचारी

Tue, 22 Jul 2025 11:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

रुड़की डिपो की इमारत पुरानी और खस्ताहाल है। एक अरसा बीतने के बाद भी इसकी सुध नहीं ली जा रही है। अब यह लोगाें की जान पर भी भारी पड़ने लगी है।
विज्ञापन
रोडवेज डिपो में भवन का प्लास्टर गिरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज डिपो का जर्जर भवन किस तरह लोगों और कर्मचारियों की जान पर भारी पड़ सकता है इसका उदाहरण उस समय देखने को मिला जब भवन की छत का प्लास्टर अचानक नीचे गिर गया। गनीमत रही की कार्यशाला कर्मचारी वक्त रहते अपनी कुर्सी से उठ गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


रुड़की डिपो की इमारत पुरानी और खस्ताहाल है। एक अरसा बीतने के बाद भी इसकी सुध नहीं ली जा रही है। अब यह लोगाें की जान पर भी भारी पड़ने लगी है। यहां सीलन से दीवारें खराब हो रही है। जबकि कार्यशाला तो पूरी तरीके से जर्जर हालत में है। मंगलवार दोपहर बाद फोरमैन कक्ष की छत से प्लास्टर भर भराकर गिर पड़ा।

Uttarakhand: अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाला...सीएम धामी सख्त, दिए जांच के लिए SIT गठित करने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही की वहां मौजूद एक कर्मचारी अपनी कुर्सी से तभी उठा था। तभी प्लास्टर गिर गया और छत के सरिये पूरी तरह दिखाई देने लगे। प्लास्टर इतना मोटा था कि यदि सिर पर गिरता तो पूरी तरह लहूलुहान कर सकता था। छत का काफी हिस्सा नीचे गिरने से कर्मचारी भी दहशत में है। अन्य कक्ष के भी हालत खराब है। सहायक महाप्रबंधक केके मल्होत्रा ने बताया कि भवन की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें