फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस स्कूल में अब बच्चे सीखेंगे बजरंगबली के मैनेजमेंट गुण

Thu, 09 Mar 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
ज्ञान और गुण के सागर हनुमान जी के मैनेजमेंट गुणों की सीख छात्रों को स्कूली शिक्षा के साथ अलग से दी जाएगी। इसके लिए सरस्वती शिशु मंदिर ने नए शिक्षा सत्र अप्रैल 2017 से छात्रों को आध्यात्मिक मैनेजमेंट गुर सीखाने की नई पहल शुरू करने जा रहा है। योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए विद्यालय में हनुमान की मूर्ति लगाने के साथ ही रोजाना अलग से मैनेजमेंट क्लास चलाई जाएगी।
विज्ञापन


सरस्वती शिशु मंदिर चंबा  में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए हनुमान के वैज्ञानिक महत्व बताए जाने पर विचार-विमर्श किया गया।

वक्ताओं ने कहा गया कि हनुमान जी समय, वाणी, ज्ञान और संसाधनों का सटीक प्रयोग करना जानते थे, इसीलिए वह मैनेजमेंट गुरु भी कहे जाते थे। रामायण में जिस कुशलता से हनुमान जी ने तमाम समस्याओं को हल किया, वह बिना सही मैनेजमेंट के मुमकिन नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में मूर्ति होगी स्थापित

- फोटो : demo pic
प्रधानाचार्य चंदन सिंह नकोटी ने कहा कि बजरंगबली ने लंका में जाकर सबसे पहले लंका की संरचना को समझा। असुरों की सभा में विभीषण जैसे सज्जन को ढूंढा।

विभीषण से मित्रता की और सीता का पता लगाया। बहुत कम समय में मां सीता को अपना परिचय दिया और संदेश लेकर वापस भगवान राम के पास लौट आए। संघर्ष, क्षमता, साहस, चतुराई की कला हनुमान जी से सीखने को मिलती है। 

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह परमार ने बताया कि युवाओं को कामयाबी के मंत्र सीखाने के लिए हनुमान जी की मूर्ति स्थापना की तैयारी जोरों पर चल रही है। आगामी बृहस्पतिवार को हनुमान मूर्ति स्थापित करने के लिए विद्यालय में भूमि पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें