फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ऐसा करने पर आपको मिल सकती है सिविल सर्विसेज की फ्री कोचिंग, यहां करें आवेदन

Fri, 03 Nov 2017 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बस ऐसा करने पर आपको सिविल सर्विसेज की फ्री कोचिंग की सुविधा मिल सकती है। इसके लिए आप यहां आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


ट्रैफिक नियमों का पालन करने का वादा करने वाले छात्र-छात्राएं सिविल सर्विसेज की फ्री कोचिंग पाने को यातायात निदेशालय के व्हाट्सएप नंबर 8755727002 पर आवेदन कर सकते हैं। पांच नवंबर को आईएएस और आईपीएस अफसरों की मौजूदगी में दो घंटे की कोचिंग होगी।

यातायात निदेशालय ने ‘मैं देहरादून हूं’ मिशन के तहत युवाओं का जोड़ने के लिए सिविल सर्विसेज की कोचिंग को जोड़ा है। यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लेने वाले छात्र-छात्राओं को यह कोचिंग फ्री में दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय के सहायक पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना के मुताबिक इस मिशन से जुड़ने को युवाओं ने काफी तादाद में इच्छा जाहिर की है। विधिवत आवेदन निदेशालय के मोबाइल नंबर पर किया जा सकता है।

चयनित छात्र-छात्राओं को पांच नवंबर को पूर्वाह्रन 11 बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक दो घंटे की कोचिंग पुलिस मुख्यालय में दी जाएगी। आवेदन पत्र में नाम, पिता, माता के नाम के अलावा शैक्षिक योग्यता, इंटर में नंबराें की प्रतिशत के अलावा यह बताना होगा कि वह सिविल सर्विसेज को क्यों ज्वाइन करना चाहते हैं। इसके अलावा परिवार के वाहनों का रजिस्ट्रेशन नंबर भी उल्लेख करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें