फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना की जानकारी दी गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष शरण ने बताया कि जो युवा 21 से 24 वर्ष के हो चुके हैं, उनके परिवार में कोई सदस्य सरकारी सेवा नहीं है, ऐसे युवाओं को उच्चस्तरीय कंपनियों में रोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। प्राचार्य ने छात्रों से कहा कि वर्ष 2024-25 में देशभर के 1.25 लाख युवाओं को इस योजना से लाभांवित करने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत युवाओं को पांच हजार रुपये का मासिक भत्ता मिलेगा। इसमें से 4500 रुपये संबंधी कंपनी और 500 रुपये राज्य सरकार की ओर से आवेदक के खाते में डीबीटी के माध्यम भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


कहा कि इंटर्नशिप के लिए ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण किया जाएगा। छात्रों को ऑनलाइन पोर्टल का लिंक उपलब्ध करवाया गया। उन्होेंने छात्रों से अधिक से अधिक ऑनलाइन आवदेन और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। इस अवसर पर डॉ. सुमेरचंद सुमन, डॉ. मंजू अग्रवाल, डॉ. यशवीर सिंह रावत, डॉ. शिवांगी उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें