द इंडियन पब्लिक स्कूल राजावाला में चल रही तीन दिवसीय एथलेटिक मीट के दूसरे दिन 400 और 1500 मीटर की बालक वर्ग दौड़ में सत्यम पांडे पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, 400 मीटर की वरिष्ठ बालिका वर्ग दौड़ में गार्गी भारद्वाज, 3000 मीटर वरिष्ठ बालक वर्ग दौड़ में संजीत कुमार ने बाजी मारी। 100-100 मीटर की कनिष्ठ बालक वर्ग की रिले दौड़ में नीलगिरी हाउस पहले नंबर पर आया। बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता में कक्षा चार और पांच के छात्रों की गुब्बारा दौड़ में अनिरुद्ध ने पहला, साइरस चौधरी ने दूसरा और समर्थ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह के लिए आयोजित पैर रेस प्रतियोगिता में अरावली सदन के आदित्य और सौहार्द ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर सुचिता गुप्ता, सुमन शर्मा, विनीता सिन्हा, सीबी मनी, खेल समन्वयक अरुण गुसाईं आदि मौजूद रहे।