फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्रों को पढ़ाया नैतिक मूल्य, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
वासुदेव कुटुंब की ओर से आयोजित 21वां चार दिवसीय ग्रीष्म कैंप लक्ष्य का रविवार को समापन हो गया। ओएनजीसी कम्युनिटी सेंटर, कौलागढ़ रोड में आयोजित कैंप में विभिन्न विद्यालयों के छात्रों को नैतिक मूल्य, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास का पाठ पढ़ाया। साथ ही सार्वभौमिक मानवीय मूल्यों, खुशी, जीवन लक्ष्य व कृतज्ञता जैसे विषयों की जानकारी खेल-खेल में दी।
विज्ञापन




इस वर्ष शिविर की थीम संस्कारों का विकास व राष्ट्र निर्माण रही। चार दिनों तक चले इस कैंप में छात्रों के लिए योग, डांस और जुम्बा जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न क्षेत्रों से आए विशेषज्ञों, शिक्षकों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। एनसीबी के निरीक्षक अनिल नौटियाल ने नशामुक्ति, ओएनजीसी के शौर्य सिंह ने अग्नि सुरक्षा, सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर प्रदीप सिवाच ने राष्ट्र के प्रति अनुशासन और डॉ. मुकुल शर्मा ने सकारात्मकता पर अपने विचार रखे। समापन समारोह में कक्षा आठ के छात्र सूरज को बेस्ट पार्टिसिपेंट का खिताब दिया गया। जबकि दीपादित्य मंगल दूसरे और आंचल नेगी तीसरे स्थान पर रहीं। इस मौके पर कोमल बी सिंह, अनिल बंसल, शचीकांत शर्मा, एचएस जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें