फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सड़क के लिए पढ़ाई छोड़ धरना देने को मजबूर हुए छात्र, फिर रोड पर ही लगा दी क्लास

Thu, 27 Sep 2018 07:52 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बीरोंखाल/कोटद्वार
विज्ञापन
students protest
विज्ञापन

उत्तराखंड के बीरोंखाल ब्लॉक के मैठाणाघाट वाया ग्वीन मल्ला से रसियामहादेव की सड़क का मलबा आने से इंटर कॉलेज ग्वीनखाल का रास्ता एक बार फिर क्षतिग्रस्त हो गया है। आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने बृहस्पतिवार को काली पट्टी बांधकर प्रदेश सरकार और लोनिवि अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। छात्र-छात्राओं का कहना है कि स्कूल का रास्ता बंद होने से उन्हें स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।    

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जनता इंटर कालेज ग्वीनखाल के छात्र-छात्राओं ने काली पट्टी बांधकर प्रदेश सरकार और लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी की। छात्र-छात्राओं ने मार्ग क्षतिग्रस्त होने से रास्ते में ही बैठकर पढ़ाई कर विरोध जताया।

छात्र-छात्राओं ने कहा कि दो दशक से निर्माणाधीन सड़क आज तक नहीं बन पाई है। इसके कारण अधूरे निर्माण से सड़क का मलबा स्कूल का पैदल मार्ग बाधित कर देता है। मलबा आने से बबांसा तल्ला का रास्ता भी खराब हो गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मलबा आने से रास्ता खराब हो गया

ग्रामीण अजीत सिंह रावत ने कहा कि गत तीन सितंबर को रास्ता बंद होने से बच्चों को एक किमी चढ़ाई चढ़कर कॉलेज जाने को मजबूर होना पड़ा था। 12 सितंबर को अधिकारियों ने मलबा हटाकर स्कूल का रास्ता खोला था, लेकिन एक बार फिर मलबा आने से रास्ता खराब हो गया। बच्चे जान जोखिम में डालकर किसी तरह स्कूल पहुंच रहे हैं।

लोनिवि की लापरवाही से क्षतिग्रस्त हुए रास्ते के बदले उन्हें गांव के लिए खेतों के पास तक सड़क चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में रोहित रावत, प्रिया रावत, साक्षी, सिमरन, महक रावत, मोहित, सुजल रावत, विपिन, सुमित, अंशिका, अंशु रावत, मुस्कान, ममता, मेघा व क्षितिज रावत आदि शामिल रहे।  उधर, लोनिवि बैजरों के अपर सहायक अभियंता उपेंद्र कुमार ने बताया कि एक दो दिन में पैदल रास्ते को ठीक करवा दिया जाएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें