फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: लापरवाही...छात्रों ने एनईपी से की पढ़ाई, विवि ने पुराने पाठ्यक्रम से भेज दिया पेपर

Sat, 01 Feb 2025 01:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

विवि से कोई दिशा निर्देश न मिलने की वजह से छात्रों ने परीक्षा पूरी दी, लेकिन छात्रों ने विवि प्रशासन को मेल कर पेपर में हुई गड़बडी की न सिर्फ जानकारी दी, बल्कि पेपर को रद्द कर फिर से परीक्षा आयोजित करने की मांग की।
विज्ञापन
गढ़वाल विवि - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते लंबे समय से गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही का सीधा नुकसान छात्रों को उठाना पड़ रहा है। कभी विवि की ओर से गलत पेपर भेज दिया जाता है तो कभी आधी परीक्षा देने के बाद विवि प्रशासन परीक्षा को ही रद्द कर देता है।

विज्ञापन


शुक्रवार को भी विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्र वित्तीय लेखांकन की परीक्षा देने आए तो गजब ही हो गया। प्रश्नपत्र में करीब 60 फीसदी सवाल पुराने पाठ्यक्रम से पूछे गए। जबकि, पेपर के ऊपर लिखा था नई शिक्षा नीति।

दरअसल, सुबह जब छात्र परीक्षा देने पहुंचे तो खंड-अ के सात सवालों में से चार सवाल पुराने पाठ्यक्रम से देख छात्रों के होश उड़ गए। जबकि, खंड-ब में छह सवालों में से तीन सवाल पुराने पाठ्यक्रम से पूछे गए। इससे गुस्साए छात्रों ने विरोध भी किया, लेकिन विवि से कोई दिशा निर्देश न मिलने की वजह से छात्रों ने परीक्षा पूरी दी, लेकिन छात्रों ने विवि प्रशासन को मेल कर पेपर में हुई गड़बडी की न सिर्फ जानकारी दी, बल्कि पेपर को रद्द कर फिर से परीक्षा आयोजित करने की मांग की। छात्राें ने कहा, विवि की इतनी बड़ी लापरवाही का सीधा नुकसान छात्रों को उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...National Games: उत्तराखंड ने बैडमिंटन में रचा इतिहास...फाइनल में पहुंचीं महिला और पुरुष टीमें
विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों में छात्रों ने इस बात का विरोध किया कि पेपर में पुराने पाठ्यक्रम से सवाल पूछे गए हैं। इस संबंध में करीब 100 से अधिक छात्रों की ओर से विवि के परीक्षा नियंत्रक को भी मेल किया गया है। परीक्षा के संबंध में विवि प्रशासन की ओर से ही निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल सभी छात्रों ने अपनी परीक्षा दी है। - प्रो. जीपी डंक, डीन, डीएवी पीजी कॉलेज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें