डीएवी पीजी कॉलेज में बुधवार को सत्यम शिवम छात्र संगठन ने प्राचार्य कक्ष का घेराव कर धरना दिया। छात्रों ने प्राचार्य पर कई आरोप लगाए और इस्तीफे की मांग की।
छात्र आकिब अहमद ने कहा कि कॉलेज में खेल घोटाला, खेल किट घोटाला, प्रवेश घोटाला और छात्र संघ घोटाला सामने आ चुके हैं। कहा कि प्राचार्य को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। आरोप लगाया कि कोविडकाल में प्राचार्य के वाहन में 10 लाख रुपये से अधिक का ईंधन डाला गया। जबकि इस अवधि में कहीं बाहर घूमने पर प्रतिबंध था। वहीं, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होने के बाद भी 12000 से अधिक प्रोस्पेक्टर छपाए गए जो रद्दी हो रखे हैं। पहली बार छात्र चुनाव 2022 करवाने में सात लाख से भी अधिक रुपये कॉलेज में लगाया गया। धरना देने वाले छात्रों में गोविंद रावत और आयुष राणा के साथ अन्य छात्र मौजूद रहे।
-
आरोप तो कोई भी लगा सकता है, सबूत भी होने चाहिए। छात्रों के सभी आरोप गलत हैं। एक छात्र की ओर से आरटीआई लगाई गई है। छात्र को इसका जवाब दिया जाएगा। - केआर जैन, प्राचार्य, डीएवी पीजी कॉलेज