वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय डाकपत्थर में आर्यन छात्र संगठन से जुड़े छात्र नेताओं ने प्राचार्य के माध्यम से श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजा। छात्रों ने ज्ञापन के माध्यम से परीक्षा तिथियों को आगे बढ़ाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर परीक्षाओं को महाविद्यालय में संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
बुधवार को प्राचार्य डॉ. डीएस नेगी को ज्ञापन सौंपते हुए छात्रों ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी राजकीय महाविद्यालय में आगामी नौ नवंबर से स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की विषय सेमेस्टर की परीक्षा शुरू की जा रही है। लेकिन विश्वविद्यालय के समर्थ पोर्टल पर अंतिम प्रवेश 25 अक्तूबर तक किए गए है।
बताया कि जिसके चलते छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम पूरा करने का समय नहीं मिल पाया। ऐसे में छात्र आधी अधूरी तैयारी के साथ परीक्षा में नहीं बैठ सकते है। उन्होंने विश्वविद्यालय से छात्र हित में परीक्षा तिथि बढ़ाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में अरुण भार्गव, अनिकेत राज, राज आर्यन, जुबैर हसन, पल्लवी, गायत्री, रोहित, अंकित, साजन खान आदि शामिल रहे।