श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव की पूर्व संध्या पर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें नमन किया गया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक छठा बिखेरी।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी में गुरु नानक देव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। प्रधानाचार्य विजय बडोनी ने कहा कि गुुरुनानक देव ने जीवन भर मानवता के लिए कार्य किया। उन्होंने सिख पंथ की स्थापना की। इस मौके पर प्राची, शिवानी, मानसी, गिन्नी, वंशिका, नरेश, अभिषेक, रोहित, अवधेश, तपेंद्र, कमलेश, ललित मोहन, अनिल, पंकज, रणजीत, हरीश, फकीर, दिवाकर, मोहित, सुरेंद्र, सर्विन, सुषमा, कुसुम, मुकेश आदि मौजूद रहे।
हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल में गुरु नानक जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्रों ने गुरुवाणी की सुरमई प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्य ने गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डाला। छात्रों ने तू परबदाता दान मत पूरा... गीत की प्रस्तुति दी। इस मौके पर मणिशंकर, पुष्पेंद्र कौर, भूमि, गौरी, सिया, आशुतोष, पंकज, सुमन, कुसुम, पल्लवी आदि मौजूद रहे।
वहीं, द अल्टस स्कूल में भी गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्रों के बीच गुरु नानक जी और सिख धर्म से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्णिमा भारद्वाज, शालिनी भारद्वाज, आरिफा परवीन, सुषमा वर्मा, संतोष गोयल, अमित सिंह, शिप्रा गोयल, सविता, माया शाह, दीपक आले, जवाहर सिंह, साक्षी शर्मा, रशमी मलिक, पूजा राय, सोनिया फरस्वाण, सोनाक्षी महावर, शिल्पा राना, ईशा शर्मा, सत्यवीर, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
हिमालयन स्कूल में गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर गुरुवाणी की प्रस्तुति देते छात्र।- फोटो : VIKAS NAGAR
हिमालयन स्कूल में गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर गुरुवाणी की प्रस्तुति देते छात्र।- फोटो : VIKAS NAGAR