फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: छात्राओं ने कानूनी अधिकारों के प्रति सजगता पाठ पढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बालिका विद्यालय लांगा पोखरी में लगा विधिक जागरूकता शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चकराता। राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक बालिका विद्यालय लांगा पोखरी में शुक्रवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के आयोजित किया गया। शिविर में छात्राओं सामाजिक, कानूनी एवं नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिविल जज आकाश कुमार ने कहा कि छात्राओं को कानूनी अधिकारों के प्रति सजग रह कर अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने निशुल्क विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी भी छात्राओं को दी। नायब तहसीलदार राजेंद्र लान ने सरकारी योजनाओं एवं प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने कहा छात्राओं को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बन कर समाज में आगे आना होगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य हंस कुमार चौहान और शुजात अली शाह ने विधिक साक्षरता, महिला अधिकारों तथा कानूनी सहायता सेवाओं के बारे छात्राओं को जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं एवं अध्यापकों ने भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें