फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विश्वविद्यालय ने बढ़ाई फीस, छात्रों ने देहरादून में प्राचार्य को घेरा

Fri, 01 Nov 2019 12:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
एसजीआरआर पीजी कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर प्राचार्य का घेराव करते छात्र ।
विज्ञापन

श्री गुरु राम राय पीजी कॉलेज में सक्षम छात्र संगठन की ओर से छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य का घेराव किया गया। संगठन ने परीक्षा फीस में बढ़ाने, परीक्षा परिणाम घोषित होने में देरी समेत विभिन्न समस्याएं उठाई। साथ ही चेताया कि यदि छात्र समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया तो उनके पास आंदोलन का ही विकल्प बचेगा।

विज्ञापन


सक्षम छात्र संगठन के संस्थापक विपिन काम्बोज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र बृहस्पतिवार को कॉलेज परिसर में एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए प्राचार्य कक्ष में पहुंचे। छात्र नेताओं ने कहा कि विवि की ओर से सेमेस्टर परीक्षा फीस में अधिक बढ़ोतरी की गई है। इससे छात्रों का आर्थिक शोषण हो रहा है।

विवि के परिणाम भी देरी से घोषित हो रहे हैं। इस कारण अभ्यर्थियों को अगले सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। परीक्षा आवेदन के लिए भी पर्याप्त समय नहीं दिया गया है। विवि स्तर पर लगातार छात्रों के हितों को नजरंदाज किया जा रहा है, जो सही नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि छात्रों की मांगों को विवि में पुरजोर तरीके से उठाएं। घेराव करने वालों में मोनू सिंह सरदार, प्रवींद्र गुप्ता, छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बंसल, विश्वनाथ बुड़ाकोटि, सूरज सिंह नेगी, अजहर, मेघा ओसिन, नरेंद्र वंश, हर्षित अनमोल, रचना आदि उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें