फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां छात्रों ने बनाया सुपर ई-रिक्शा, जानिए क्या है इसकी खासियत

Thu, 15 Jun 2017 02:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरिद्वार
विज्ञापन
e rickshaw - फोटो : amarujala
विज्ञापन
स्वामी दर्शनानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टैक्नोलोजी (एसडीआईएमटी) के छात्रों ने मेजर प्रोजेक्ट के अंतर्गत ईको फ्रेडंली सोलर ई-रिक्शा बनाया है। खास बात यह है कि यह रिक्शा एक बार में चार्ज होने के बाद 80 किलोमीटर तक चल सकता है।
विज्ञापन

      
इलेक्ट्रिकल ब्रांच तृतीय वर्ष के छात्रों ने इस रिक्शा को बनाने में सफलता प्राप्त की है। यह रिक्शा मात्र दो से ढाई घंटे में एक बार में चार्ज होने के बाद 80 किलोमीटर तक चल सकता है।

इस रिक्शा को बनाने में आकांक्षा सिंह, अमन कश्यप, फरीदा खान, आकांक्षा चौहान, गुलशन, संदीप कुमार आदि छात्र-छात्राओं ने योगदान दिया है। संजय सिंह, उमेश चंद्रा, शहनाज अंसारी, सुगंधा, एके गौतम आदि ने प्रोजेकट गाइड के रूप  में सहयोग किया।
विज्ञापन


साथ ही संस्थान में छात्रों की ओर से ऑटोमैटिक पावर जेनरेटिंग ट्रेन, सोलर कुलर, इन्वर्टर आदि प्रोजेक्ट भी तैयार किए। इन प्रोजेक्टों में अंजली, नीलम, प्रीति, विकास पुंज, संदीप, शिवम, शुभम सिंह नेगी, सुमित कुमार, पंकज, आदर्श चंचल, विनय कुमार, प्रीति चौधरी, फरीदा, मोहन लाल, नीलम, राहुल, दीपक कुमार, योगेश कुमार आदि ने योगदान दिया। छात्रों के सराहनीय कार्य के लिए संस्था के प्रबंध निदेशक अनिल गोयल ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें