फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएनबी गढ़वाल विवि परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी का मामला, छात्रों ने कुलपति की शव यात्रा निकाली

Fri, 08 Nov 2019 01:14 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • परीक्षा शुल्क में की बढ़ोतरी को लेकर विवि के खिलाफ प्रदर्शन कर लगाए नारे 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एचएनबी गढ़वाल विवि की ओर से परीक्षा शुल्क में बढ़ोतरी के खिलाफ छात्र संगठनों और छात्रों का आक्रोश बरकरार है। इसी कड़ी में आज डीएवी कॉलेज से सर्वे चौक तक कुलपति की शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विरोध में खूब नारेबाजी भी की गई। 

विज्ञापन


इससे पहले बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं और छात्रों ने चकराता रोड स्थित बिंदाल पुल के पास गढ़वाल विवि के उप कार्यालय में ताला जड़ा।

उसके बाद दर्शनलाल चौक से घंटाघर तक भीख मांग कर रोष जताया। उन्होंने परीक्षा शुल्क में की बढ़ोतरी को वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी। श्री गुरु रामराय महाविद्यालय में छात्रसंघ द्वारा गढ़वाल विवि की ओर से परीक्षा शुल्क में की गई बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने सामूहिक रूप से बढ़ी हुई फीस न देने पाने के कारण प्रवेश रद्द करने के प्रार्थना पत्र दिए।
विज्ञापन


संयुक्त छात्र संघ ने महाविद्यालय पर ताला जड़ दिया। कहा कि जल्द ही परीक्षा शुल्क में कमी नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं और छात्रों ने दर्शनलाल चौक से घंटाघर भीख मांगकर आक्रोश जताया।

इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष शुभम बंसल, महासचिव विश्वनाथ, सूरज सिंह नेगी, विपिन कंबोज, नरेंद्र राणा, मनमोहन, सागर सोनकर, नीरज, यशपाल, नागेंद्र बिष्ट, गीतांजलि पटवाल, दयाल बिष्ट, गौरव तोमर, आदित्य नौटियाल, करन परिहार, ऋतिक, अक्षय, अश्वनी पांडेय, सूरज चंद्र आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें