फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के इस स्कूल में छाता पकड़कर पढ़ाई करते हैं छात्र

Tue, 11 Jul 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
विज्ञापन
classroom
विज्ञापन
उत्तराखंड में शिक्षा व्यवस्‍था के क्या हालात है। आप इस तस्वीर से अंदाजा लगा सकते हैं। यहां ‌छाता पकड़कर पढ़ाई होती है। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के टिहरी जनपद के घनसाली स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मथकुंडीसैण की।
विज्ञापन


विकास खंड भिलंगना की पट्टी हिंदाव के एक दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के बच्चों को इंटर तक की शिक्षा देने के लिए मथकुंडीसैण में इंटर कालेज खोला गया था। जनता के सहयोग से भवनों का निर्माण कर वर्षों तक विद्यालय का संचालन किया गया।

एक दशक पूर्व विद्यालय का राजकीय करण हो चुका है, लेकिन तब से कालेज में बच्चों के बैठने के लिए भवन की व्यवस्था नहीं हो पाई है। विद्यालय भवन वर्षों पुराना होने की वजह से कक्ष-कक्षाओं में पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी वर्ग, जानिए

classroom
जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य शूरवीर सिंह, कुंवर सिंह नेगी, दर्शन सिंह, ऊषा नेगी, दरम्यान सिंह, शंकर सिंह, सोन देई का कहना है कि भवन क्षतिग्रस्त होने से कमरों में पानी भर रहा है।

कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सीईओ दिनेश चंद्र गौड़ का कहना है कि मथरूंडीसैण इंटर कॉलेज के लिए भवन स्वीकृत है, जिस पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें