स्कूली बच्चों के आधार कार्ड बनवाने में सबसे पीछे वही जिले हैं जहां संसाधन भी हैं और आधार कार्ड के सेंटर चल रहे हैं। इनमें देहरादून, ऊधम सिंह नगर और हरिद्वार हैं। हरिद्वार में तुलनात्मक रूप से स्कूली बच्चों के सबसे कम कार्ड बने हैं। मिड डे मील के मद्देनजर शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को यह रिपोर्ट भेजी है।
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने स्कूलों में मिड डे मील खाने वाले सभी छात्रों का आधार कार्ड जरूरी कर दिया है। स्कूली बच्चों का आधार कार्ड बनाने की आखिरी तिथि 31 अगस्त तय की गई है। इस संबंध में शिक्षा विभाग मिड डे मील पोर्टल पर आंकड़े अपडेट कर रहा है।
इसके साथ ही केंद्र को भी रिपोर्ट भेजी जाती है। शुक्रवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक आधार कार्ड 95 फीसदी नैनीताल, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में बने हैं।