अगर आप किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पासं हैं तो आपके पास नौकरी का बेहतर अवसर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सचिवालय में अपर निजी सचिव पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली है। इसके लिए आप यहां आवेदन कर सकते हैं।
आयोग ने ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए अपर निजी सचिव के 122 पदों पर भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 21 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। इस परीक्षा से उत्तराखंड सचिवालय और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में भर्ती की जाएगी।
आयोग के सचिव बंशीधर तिवारी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड सचिवालय में अपर निजी सचिव के 117 पदों पर भर्ती होगी। इसमें सामान्य के 72 पद, ओबीसी के 15 पद, एससी के छह और एसटी के 24 पद शामिल हैं।