फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कांग्रेस में नई ऊर्जा भर गया छात्रसंघ चुनाव

Wed, 30 Sep 2026 02:02 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव ने कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार किया है। चुनावी गतिविधियों के दौरान कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र समेत पार्टी के कई प्रमुख चेहरे छात्रसंघ चुनाव में सक्रिय नजर आए। पार्टी नेताओं ने छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचकर चुनावी माहौल को करीब से देखा और संगठन से जुड़े युवाओं के साथ संवाद किया।
विज्ञापन

कांग्रेस छात्रसंघ चुनाव को केवल परिसर की राजनीति तक सीमित नहीं मान रही है। पार्टी नेताओं के अनुसार, चुनाव में युवाओं की बढ़ती भागीदारी उनके मुद्दों और बदलाव को लेकर सोच को सामने लाती है। यही वजह है कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छात्रसंघ चुनाव में युवाओं की सक्रियता को संगठन के लिए महत्वपूर्ण मान रही है।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव में युवाओं की भागीदारी उत्साहजनक रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने बदलाव की शुरुआत कर दी है। उनके अनुसार, छात्र राजनीति में सक्रियता भविष्य की राजनीति में युवाओं की भूमिका को भी प्रभावित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें