फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई टिहरी: 27 सितम्बर को होंगे श्री देव सुमन विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, बैठक में चुनाव तैयारियों पर हुई

Sat, 06 Sep 2025 05:19 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी

सार

श्री देव सुमन विश्वविद्यालय, कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपतियों की बैठक हुई, जिसमें 27 सितम्बर को  छात्र संघ चुनाव कराने की तिथि तय की गई।
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव 27 सितम्बर 2025 को कराए जाएंगे। शनिवार को कुलपति की अध्यक्षता में विश्वविद्यालय प्रशासन की बैठक में चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक कैलेंडर 2025-26 के अनुसार सितम्बर माह के अंतिम सप्ताह में छात्र संघ चुनाव कराने का निर्णय लिया गया था।

विज्ञापन


राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में एक ही दिन चुनाव कराने की व्यवस्था है। इस क्रम में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय, कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के कुलपतियों की बैठक में 27 सितंबर की तिथि तय की गई थी।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand: राज्य में भूकंप से बढ़ा भूस्खलन का खतरा, IIT रुड़की के विशेषज्ञों ने इस जिले को बताया संवेदनशील
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में छात्र संघ चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। उच्च शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के तहत इस बार कोषाध्यक्ष और सह-सचिव पद छात्राओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। आगामी चुनावों में यह आरक्षण क्रमवार अलग-अलग पदों पर लागू होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें