डीएवी के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर एबीवीपी का कब्जा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तराखंड के सबसे बड़े डीएवी पीजी कॉलेज का छात्रसंघ चुनाव इस साल दिलचस्प रहा। अध्यक्ष पद पर 14 साल बाद एक बार फिर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने वापसी की और जीत का परचम लहराया। एबीवीपी के प्रत्याशी ऋषभ मल्होत्रा ने नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के प्रत्याशी हरीश चंद्र जोशी को 657 वोटों से करारी शिकस्त दी।
छात्रसंघ चुनाव के अध्यक्ष पद पर बीते 14 साल से एबीवीपी या उसके बागियों का कब्जा रहा था। लेकिन दो साल पहले 2023 में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर आर्यन छात्र संगठन के सिद्धार्थ अग्रवाल ने जीत दर्ज कर एबीवीपी के विजयरथ को रोक दिया।