फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DAV कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का महासंग्राम आज, इन प्रत्याशियों ने जीत के लिए झोंकी पूरी ताकत

Thu, 31 Aug 2017 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव बृहस्पतिवार को होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कालेज में इस साल कुल 6879 छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव के लिए कालेज में 20 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसमें दस छात्रों और दस छात्राओं के लिए हैं। 31 प्रत्याशियों के लिए चुनाव होगा, जबकि तीन पदों पर निर्विरोध चुनाव हो चुका है।
विज्ञापन


डीएवी कालेज में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक छात्रसंघ चुनाव होगा। दो बजे तक जो छात्र कालेज में पहुंच जाएंगे, उन्हें वोट डालने का अधिकार दिया जाएगा। कालेज प्राचार्य डा. देवेंद्र भसीन ने बताया कि कुल 6879 छात्र-छात्राओं में से 3637 छात्र और 3242 छात्राएं वोट डालेंगे। उन्होंने बताया कि केवल परिचय पत्र से ही कालेज में एंट्री होगी।

परिचय पत्र के वेरिफिकेशन के लिए इस पर बार कोड बना हुआ है, जिससे जांच के बाद ही छात्रों को वोट डालने का मौका मिलेगा। चुनाव के मद्देनजर बुधवार की देर शाम चीफ प्रॉक्टर की टीम की मुहर और बचे हुए परिचय पत्र सील कर दिए गए। कालेज के मुख्य चुनाव अधिकारी डा. डीके त्यागी ने बताया कि छात्रों की मतदाता सूची कालेज की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा छात्र-छात्राओं के अलग-अलग पोलिंग बूथ रहेंगे। चुनाव में डा. कौशल कुमार को मुख्य मतदान अधिकारी बनाया गया है। वह चुनाव की सभी व्यवस्थाएं देखेंगे। डा. जीवन सिंह मेहता को ग्रीवांस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। कालेज में अनुशासन की पूरी व्यवस्था मुख्य नियंता डा. सत्यव्रत त्यागी संभालेंगे।

ये है प्रत्याशी

डीएवी में बृहस्पतिवार को छात्रसंघ चुनाव के बाद शुक्रवार को मतगणना होगी। चुनाव के बाद कालेज के मुख्य नियंता कार्यालय के पास ही स्ट्रांग रूम में सभी मतपेटियां सील कर दी जाएंगी। इसके बाद यहां भारी पुलिस बल तैनात रहेगा। मतपेटियों के कक्ष में भी सीसीटीवी कैमरा रहेगा ताकि कोई मतपेटियों से छेड़छाड़ न कर सके। प्रत्याशियों को स्ट्रांग रूम के निश्चित दूरी पर रुकने का अधिकार मिलेगा।

ये है प्रत्याशी
अध्यक्ष
शुभम सिमल्टी, एबीवीपी
विकास नेगी, एनएसयूआई
सौरभ ममगाईं, निर्दलीय
अश्वनी पांडेय, एबीसीएस

उपाध्यक्ष
हिमांशु नेगी, दिवाकर ग्रुप
शिप्रा शर्मा, निर्दलीय
शिवानी, संगम ग्रुप
सारांश धानिया, निर्दलीय
प्रगति भट्ट, एनएसयूआई

महासचिव
आकाश गौड़, आर्यन
अरविंद चौहान, सत्यम् शिवम्
मनीष बागड़ी, निश्चय ग्रुप
हिमांशु, एसएफआई
डिंपल शैली, एनएसयूआई
विज्ञापन

ये है प्रत्याशी

dav
सहसचिव
मिनी रिद्धवान
बबीता महर
चांदनी चुफाल
दीपिका रावत
आयुषी सेमवाल

कोषाध्यक्ष
अजय कुमार
बलविंदर सिंह सैनी
गोल्डी रावत
नितेश रावत

विवि प्रतिनिधि
नवीन नेगी, निर्दलीय
मोनिका, छात्रम् ग्रुप
वैशाली सिंह, निर्दलीय
स्वाति रोका, गॉड्स ग्रुप
अमित कुमार, निर्दलीय
हितेश कुमार, निर्दलीय

छात्रा प्रतिनिधि
काजल
प्रियंका कन्याल

यह चुने गए निर्विरोध
छात्र स्नातक प्रतिनिधि, वाणिज्य : विपिन पंत
छात्र स्नातक प्रतिनिधि, विज्ञान : सतीश नौटियाल
व्यावसायिक पाठ्यक्रम प्रतिनिधि : अभिषेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें