फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को भेजे अश्लील मैसेज पड़े लात-घूसे

Wed, 27 Nov 2013 12:10 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून के ग्राफिक एरा विवि में आपत्तिजनक संदेश भेजने के आरोप में छात्रों ने एक शिक्षक को जमकर पीटा।
विज्ञापन


छात्राओं के अलावा एक शिक्षिका ने भी शिक्षक पर आपत्तिजनक मैसेज व फोन करने का आरोप लगाया। दिनभर विवि में चर्चाओं में रहने के बाद शाम को प्रबंधन ने जांच बैठाते हुए आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया।

शिक्षक को पीटते हुए लैपटॉप तोड़ा
ग्राफिक एरा विवि के एक विभाग में मंगलवार को कुछ छात्रों ने एक शिक्षक को पीटते हुए उसका लैपटॉप तोड़ दिया। छात्राओं का आरोप था कि वह शिक्षक उन्हें आपत्तिजनक संदेश भेजता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक शिक्षिका ने भी उस शिक्षक पर ऐसे ही आरोप लगाए थे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई।

चर्चाओं में रहा मामला
दिनभर विवि में यह मामला चर्चाओं में रहा। विवि प्रबंधन पहले तो मामले को दबाने का प्रयास करता रहा लेकिन शाम को दबाव बढ़ने पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ जांच बैठाते हुए उसे निलंबित कर दिया।

बताया जा रहा है कि यह शिक्षक पहले तो छात्राओं को नॉर्मल संदेश भेजता था और बाद में आपत्तिजनक संदेश भेजने लगता था।

जानकारी के मुताबिक एक शिक्षिका ने भी यह आरोप लगाया है कि शिक्षक उन्हें रात को फोन करता है। इस वजह से उन्हें घर में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें