फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर बना एथलेटिक्स चैंपियन

Wed, 27 Nov 2013 12:01 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत युवा क्रीड़ा और खेल अभियान योजना के तहत आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप पर ऊधमसिंह नगर ने कब्जा जमाया। रुद्रप्रयाग की टीम उपविजेता बनी।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में हुई प्रतियोगिता
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में मंगलवार को पुलिस लाइन में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले हुए। 3000 मीटर दौड़ में हरिद्वार की कोमल को पहला, ऊधमसिंह नगर की गोविंदी को दूसरा, नैनीताल की मंजू देवी को तीसरा स्थान मिला।

200 मीटर दौड़ में रुद्रप्रयाग की जया खाती पहले, अल्मोड़ा की दीपा मेहता दूसरे, ऊधमसिंह नगर की अंजू तीसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर बाधा दौड़ में रुद्रप्रयाग की जया खाती ने पहला, पिथौरागढ़ की शकुंतला मेहता ने दूसरा, ऊधमसिंह नगर की अनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में रुद्रप्रयाग पहले, पिथौरागढ़ दूसरे, ऊधमसिंह नगर तीसरे स्थान पर रहा। ऊंची कूद में बागेश्वर की ममता राणा पहले, ऊधमसिंह नगर की भारती दूसरे, देहरादून की आमना तीसरे स्थान पर रहीं। भाला फेंक में अल्मोड़ा की नेहा मेहता को पहला, रुद्रप्रयाग की जया खाती को दूसरा, अल्मोड़ा की हेमा मेहरा को तीसरा स्थान मिला।

समापन समारोह में युवा कल्याण विभाग के उपनिदेशक आरसी डिमरी ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर युवा कल्याण विभाग के बीएस रावत, मुकेश भटनागर, प्रमोद पांडे,  मुकेश कंडा, नवोदित बधानी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें